Add To collaction

लेखनी कहानी -14-Sep-2022 गीत : हिन्दी दिवस

गीत : यहां तो "हिन्दी दिवस" ऐसे ही मनाया जाता है 


हिन्दी की "हिन्दी" करने में बड़ा मजा आता है 
यहां तो "हिन्दी दिवस" ऐसे ही मनाया जाता है 

हिन्दी के टीचर नंबर देने में पूरी कंजूसी करते हैं 
बाकी भाषाओं के टीचर तो यूं ही झोली भर देते हैं 
हिन्दी बोलने पर स्कूलों में दण्ड लगाया जाता है 
यहां तो "हिन्दी दिवस" ऐसे ही मनाया जाता है । 

हिन्दी फिल्मों के अभिनेता बात ना करते हिन्दी में 
जिसको समझ ना आये, पुलिस समझाये "हिन्दी में" 
सर्वोच्च अदालत में निर्णय अंग्रेजी में ही आता है 
यहां तो "हिन्दी दिवस" ऐसे ही मनाया जाता है । 

हिन्दी और हिन्दू का अपमान भी कोई अपमान है क्या 
ये तो जड़खरीद गुलाम हैं इनका भी कोई सम्मान है क्या 
अब तो वेटर भी फर्राटेदार अंग्रेजी सुनाता है 
यहां तो "हिन्दी दिवस" ऐसे ही मनाया जाता है । 

श्री हरि 
14.9.22 


   16
5 Comments

Reena yadav

15-Sep-2022 09:39 AM

👍👍

Reply

Achha likha hai 💐

Reply

Hari Shanker Goyal "Hari"

15-Sep-2022 05:33 AM

धन्यवाद जी

Reply

Zakirhusain Abbas Chougule

14-Sep-2022 10:00 PM

Nice

Reply

Hari Shanker Goyal "Hari"

15-Sep-2022 05:33 AM

धन्यवाद जी

Reply